Sunny Deol Wishes Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। एक्टर के बड़े भाई सनी देओल (Sunny Deol) ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी हैं। सनी ने छोटे भाई पर प्यार लुटाते हुए उनके साथ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में दोनों भाईयों को बॉन्डिंग देखने लायक है। सनी अपने भाई से बहुत प्यार करते हैं। वो अपने भाई पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक्टर ने बॉबी संग फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
सनी और बॉबी की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पहली फोटो में सनी अपने भाई बॉबी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों भाई टशन दिखा रहे हैं। तीसरी फोटो में सनी और बॉबी के साथ उनके पिता धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं।
सनी ने भाई को खास अंदाज में दी बधाई
सनी ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे मॉय लिटिल #LordBoob। दोनों भाईयों के बीच अटूट प्यार है। खुशी हो या गम दोनों भाई एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर के बर्थडे पर उनकी फिल्म कंगुवा से पहला पोस्टर सामने आया है। फैंस बॉबी को नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने एनमिल में अपने दमदार रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
