Exclusive: 'लड़कियों के साथ इस तरह की मारपीट...' छात्रों के सपोर्ट में उतरे Mika Singh

Mika Singh Interview: दिल्ली में चल रहे CJP प्रदर्शन पर मीका सिंह ने अपनी राय रखी है। उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अधिकार है।

Mika Singh Interview: दिल्ली में चल रहे सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है। सोशल मीडिया पर सभी लोग बस इसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी खुलकर प्रोटेस्ट पर अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के हर नागरिक को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है मीका सिंह ने क्या-क्या कहा...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Times Now Sustainability Conclave 2026: 'कुछ नारों से मैं सहमत...' स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी)

mika singh interview

मीका सिंह ने दिया बयान (pic credit-instagram)

मीका सिंह ने दिया बयान

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पिछले कई दिनों से यह प्रदर्शन लगातार चल रहा था और पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा था। भारत के हर नागरिक को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन पिछले दो दिनों में जो तस्वीरें मैंने देखीं, उन्हें देखकर मैं हैरान रह गया। वहां मौजूद छात्र अपने भविष्य के लिए लड़ रहे थे, लेकिन उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद दुखद और गलत था। ये छात्र अपनी मेहनत और अपने सपनों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उनके पूरे भविष्य का फैसला इन परीक्षाओं से जुड़ा है। ऐसे मासूम छात्रों के साथ मारपीट करना बिल्कुल सही नहीं है।'

End of Feed