Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव

Meghna Gulzar Exclusive: ‘दायरा’ को लेकर मेघना गुलजार ने खास बातचीत में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं मेघना ने क्या कहा...

Meghna Gulzar Exclusive: नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो पुलिस अधिकारियों के किरदार में नजर आए हैं। दोनों कानून और न्याय को अलग-अलग तरीके से देखते हैं। फिल्म में एक मुश्किल सवाल उठाया गया है। इस बीच मेघना गुलजार ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Movie Review: सही और गलत के बीच लाकर खड़ा कर देती हैं मेघना गुलजार, पर्दे पर छा गए करीना-पृथ्वीराज)

daayra

करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? (pic credit-youtube/instagram)

मेघना गुलजार ने कह दी बड़ी बात

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से खास बातचीत में मेघना गुलजार ने बताया कि करीना और पृथ्वीराज को संभालना मुश्किल नहीं था, लेकिन दोनों के सवाल उनके लिए चुनौती जरूर थे। करीना और पृथ्वीराज के साथ काम करने के बारे में मेघना ने कहा, 'उन्हें संभालना मुश्किल नहीं था। वे चुनौतीपूर्ण थे क्योंकि उनके पास सवाल थे। चूंकि फिल्म में दोनों कानून के अलग-अलग पक्षों को दिखाते हैं, इसलिए उनके सवाल भी अलग थे। मुझे दोनों के सवालों के सही और भरोसेमंद जवाब देने पड़ते थे, क्योंकि फिल्म में दोनों की सोच जरूरी है।' इसके बाद मेघना ने कहा कि 'सवाल पूछने वाले कलाकार से ज्यादा खुशी की बात कुछ नहीं होती।' जब मेघना से पूछा गया कि सेट पर सबसे ज्यादा सवाल कौन पूछता था, तो उन्होंने कहा, 'सेट पर पृथ्वी। रीडिंग के समय करीना सवाल पूछती थीं और उन्होंने रीडिंग के दौरान ही अपने सारे सवाल पूछ लिए थे।'

End of Feed