बॉलीवुड

Exclusive: मौत से पहले Malaika के पिता ने नहीं किया था बेटियों को कॉल, करीबी दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Exclusive: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने पिता अनिल मेहता की मौत से सदमे में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनिल ने सुसाइड से पहले आखिरी बार दोनों बेटियों को कॉल किया था। हालांकि अब इस खबर पर एक्ट्रेस की करीबी दोस्त ने चुप्पी तोड़ते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Image

Malaika Arora with Parents(credit Pic: Instagram)

Exclusive: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) ने 11 सितंबर को अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी। शोबिज इंडस्ट्री इस बात से शॉक्ड है। पिता की मौत से मलाइका बुरी तरह से टूट गई है। इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस के साथ उनके दोस्त साथ खड़े नजर आए। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनिल मेहता ने सुसाइड से पहले अपनी दोनों बेटियों को कॉल किया था। उन्होंने कहा था कि मैं बीमार हूं और थक चुका हूं। इसके बाद उन्हें बेटियों ने कॉल करने की कोशिश की। लेकिन अनिल मेहता ने फोन बंद कर दिया था। अब एक्ट्रेस की करीबी दोस्त ने इस खबर को अफवाह बताया है। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide:मुश्किल समय में बेस्टफ्रेंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी है करीना कपूर, लिया ये बड़ा फैसला

मलाइका की दोस्त ने कहा, ये पूरी तरह से बनाई हुई कहानी है। मलाइका या उनकी बहन अमृता को उनके पिता ने इस तरह का कोई कॉल नहीं किया था। दोनों अपने पिता से इतना प्यार करती थी। अगर उन्हें इस तरह का कोई ऐसा कॉल आता तो ऐसा कुछ होने देती।

मलाइका और अमृता को नहीं आया था पिता का कॉल

अरोड़ा परिवार को पब्लिक नोटिस जारी करने की सलाह दी गई है। मृतक के परिवार की तरफ से अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है। एक्ट्रेस की दोस्त ने आगे कहा, मुझे लगता है कि जिनकी मौत हुई उनके साथ संवेदना होनी चाहिए। इस तरह की बातें वो बीमार है और थक चुके हैं। सब झूठ है। ये मीडिया को किसने कहा है। मुझे शक है ऐसा पुलिस ने कहा है। पहले कहा जा रहा था कि परिवार के लोगों का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं है। कोई भी कुछ भी बोल रहा है। ये एक गंभीर मुद्दा है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article