Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्ते को अब कई साल हो गए हैं। कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते के टूटने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि दोनों ने बाद में पैच अप भी कर लिया। करीब दो महीने पहले ही मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं, जहां दोनों ही सितारों ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस ओर इशारा किया था। हालांकि हमे मिली एक्सक्लूसिव जानकारी में यह दावा किया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन अलग तो हुए ही थे, हालांकि दोनों ने दोबार एक दूसरे से बातचीत की, परेशानियों को सुलझाया और पैच अप कर लिया है।
जिसके बाद अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा की कपूर परिवार के साथ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद यह भी खबर सामने आ रही है कि मलाइका और कपूर परिवार के बीच चल रही अनबन भी अब पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने दिखाई सूझबूझ
एक सोर्स ने जूम को बताया, 'दोनों ही काफी समय से एक साथ हैं, कुछ समय पहले वो अलग हुए थे। हालांकि अब उन्हें समझ आ गया है कि वह अलग नहीं रह सकते हैं। दोनों ने अपने हैप्पी मूमेंट को याद किया और चीजों का सूझ बूझ से हल निकाला है।'
