बॉलीवुड

सुष्मिता सेन ने रोमांटिक अंदाज में दी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को बर्थडे की बधाई, शेयर की क्यूट मिरर सेल्फी

Sushmita wishing Bday to boyfriend Rohamn: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ एक रोमांटिक पिक्चर शेयर की है। इस मिरर सेल्फी के जरिए सुष्मिता सेन ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को बर्थडे की बधाई दी है। सुष्मिता-रोहमन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Image

Sushmita Sen

Sushmita wishing Bday to boyfriend Rohamn: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मिरर सेल्फी शेयर की है। इस मिरर सेल्फी में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के कंधे पर सिर रखे दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता सेन ने इस तस्वीर के जरिए रोहमन शॉल को बर्थडे की बधाई दी है। सुष्मिता सेन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बाबुश...तुम्हारी जिंदगी में हमेशा खुशियां बनी रहें। मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार...'

काफी समय से रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन

अदाकारा सुष्मिता सेन काफी लम्बे वक्त से मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। ऐसा बताया जाता है कि इन दोनों की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई, जिसके बाद ये दोनों दोस्त बन गए। सुष्मिता और रोहमन के बीच मुलाकातों का दौर कुछ वक्त तक चला, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद से ही ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता सेन न तो अपने इस रिश्ते को जमाने से छुपाती हैं और न ही इसके बारे में ओपनली बात करती हैं।

रोहमन शॉल के काफी करीब हैं सुष्मिता सेन के बच्चे

अदाकारा सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। सुष्मिता सेन अपनी बेटियों को रोहमन शॉल से मिलवा चुकी हैं। उनकी बेटियों को रोहमन शॉल काफी पसंद हैं। सुष्मिता सेन ने एक दफा रोहमन और बेटियों की साथ में तस्वीरें शेयर की थी, जिनसे इस बात की जानकारी मिली थी। वैसे आपको सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article