Mahesh On Ranbir-Alia Revealed Daughter Raha's Face: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बेटी राहा (Raha Kapoor) का नूरानी चेहरा 2023 में क्रिसमस के खास मौके पर दिखाया था। राहा की खूबसूरती को हर कोई रणबीर-आलिया की बेटी का कायल हो गया था। राहा के नूरानी चेहरे को देखने एक बाद रणबीर-आलिया के फैन्स ने कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ की थी। रणबीर-आलिया के इस फैसले से केवल फैन्स ही नहीं बल्कि जाने-माने डायरेक्टर और राहा के नाना महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) भी हैरान रह गए थे।
जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए महेश भट्ट ने उस खुशी को जाहिर किया, जो राहा के आने से उनके जीवन में आई है। इतना ही नहीं महेश भट्ट ने नातिन राहा स्वर्ग से आया एक तोहफा बताया। बीते साल क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा का चेहरा दुनिया को दिखाया था। रणबीर-आलिया के ऐसा करने पर महेश भट्ट ने बताया कि वो कैसे हैरान रह गए थे।
महेश भट्ट ने कहा, 'मैं यह देखकर खुद सरप्राइज था। राहा एक साल की हो गई है और उन्हें लगा वो ठीक है। यही वह समय था जब दुनिया के सामने उसे इंट्रोड्यूस किया गया। सभी यह जानने के लिए बेताब थे कि उनका बच्चा कैसा दिखता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर-आलिया ने इसे बड़ी शालीनता के साथ पेश किया और मीडिया ने भी अच्छा बर्ताव किया। आलिया और रणबीर ने बच्चे को पेश करने से पहले मीडिया से बात की क्योंकि वे नहीं चाहते कि राहा और उन्हें परेशान किया जाए। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि पैप्स ने बहुत अच्छा व्यव्हार किया था।'
