बॉलीवुड

Exclusive: इस शख्स की वजह से Tripti Dimri बनी 'नेशनल क्रश", एनिमल टीम मेंबर ने किया खुलासा

Sandeep dame Tripti national crush: फिल्म एनिमल के मार्केटिंग डायरेक्टर ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को नेशनल क्रश बनाने की ख्याल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के दिमाग में पहली बार आया था। संदीप रेड्डी के इस प्लान की वजह से तृप्ति के साथ-साथ फिल्म एनिमल के लिए भी काफी फायदा हुआ।

Image

Tripti Dimri

Sandeep dame Tripti national crush: बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन जो लोकप्रियता उन्हें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) से मिली है, वैसी लोकप्रियता उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। फिल्म एनिमल में काम करने के बाद उन्हें भाभी 2 और नेशनल क्रश जैसे टैग मिले, जिनसे उनकी लोकप्रियता रातों-रात आसमान को छूने लगी। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि अदाकारा तृप्ति डिमरी को नेशनल क्रश बनाने के पीछे किस इंसान का दिमाग था? फिल्म एनिमल के मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि तृप्ति डिमरी को नेशनल क्रश के तौर पर प्रमोट करने का पहला ख्याल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के दिमाग में आया था।

वरुण ने टाइम्स नाउ को बताया, 'अगर कोई मुझसे कहेगा कि तृप्ति डिमरी केवल अपने कैमियो की वजह से नेशनल क्रश बन गई हैं, तो मैं हंसने लगूंगा। यह डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का दिमाग था। उन्होंने तृप्ति डिमरी को ऐसे प्रमोट किया कि लोग उन्हें नेशनल क्रश मानने को मजबूर हो गए।'

बताते चलें कि फिल्म एनिमल में साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना भी थीं लेकिन दर्शकों के दिलों पर तृप्ति का ऐसा जादू चला कि रश्मिका भी चौंक गईं। रश्मिका मंदाना ने एनिमल में रणबीर की पत्नी का रोल निभाया है लेकिन तृप्ति डिमरी ने भाभी 2 बनकर सबको दीवाना बना दिया। अगर बात करें फिल्म एनिमल की कमाई की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर बेहिसाब पैसा कमाया और 500 करोड़ का आंकड़ा पार करके रणबीर कपूर की सबसे बड़ी हिट का खिताब अपने नाम कर लिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article