Exclusive: जॉन अब्राहम ने रिजेक्ट की थी अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, बताया अक्षय कुमार के साथ गरम मसाला.......

John Abraham Rejected Housefull 5: जॉन अब्राहम ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें हाउसफुल 5 का ऑफर आया था, लेकिन मैंने उसे रिजेक्ट कर दिया। इससे पहले उन्होंने बताया था कि अगर गरम मसाला जैसी फिल्में दोबारा बनती हैं तो मैं अक्षय कुमार के साथ काम करने को तैयार हूं।

John Abraham Rejected Housefull 5: अभिनेता जॉन अब्राहम( John Abraham ) इन दिनों अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में जॉन ने ज़ूम के साथ बातचीत की, उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की। इसी के साथ जॉन ने बताया कि उन्हें हाउसफुल 5 का ऑफर आया था, लेकिन इसे मैंने रिजेक्ट कर दिया।

John Abraham Rejected Housefull 5

जॉन अब्राहम( John Abraham) ने अक्षय कुमार( Akshay Kumar) के साथ हाउसफुल 2( Housefull 2) में काम किया था। ये फ्रेंचाइजी पार्ट 1 से भी ज्यादा हिट हुई थी, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। हालांकि जॉन ने अपने ही दोस्त की हाउसफुल 5 का ऑफर ठुकरा दिया था। एक्टर ने ज़ूम से बात करते हुए बताया कि उन्हें हाउसफुल 5 का ऑफर आया था, लेकिन मैंने इसे करने से मना कर दिया। क्योंकि मुझे लगता है मेरे पास इससे बेहतर ऑप्शन हैं और मैंने अक्षय कुमार के साथ गरम मसाला जैसी डार्क कॉमेडी फिल्म करना पसंद करूंगा। उन्होंने बातों-बातों में अपने फैंस को गरम मसाला के पार्ट 2 का भी हिंट दिया। इससे पहले उन्होंने बताया था कि अगर गरम मसाला जैसी फिल्में दोबारा बनती हैं तो मैं अक्षय कुमार के साथ काम करने को तैयार हूं।

End of Feed