Exclusive: 'मेरी आंखें नम हो जाती हैं' धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं Hema Malini, 'बागबान' पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2026, 07:58 AM IST

Hema Malini on Dharmendra: हेमा मालिनी ने Zoom को दिए इंटरव्यू में में धर्मेंद्र (Dharmendra) को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बिना जिंदगी...

Hema Malini on Dharmendra: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) संग उनकी लव स्टोरी की होती है। धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो हेमा मालिनी की यादों में हमेशा के लिए अमर हैं। हेमा मालिनी अक्सर धर्मेंद्र को लेकर बात करती नजर आती हैं। इसी बीच हेमा मालिनी ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग बिताए समय को याद किया इसके अलावा एक्ट्रेस अपने करियर पर भी बात करती नजर आईं।

Hema Malini on Dharmendra

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा (Image Source: Chat GPT)

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद

हेमा मालिनी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। Zoom को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर बात की। जब हेमा मालिनी से एक्टर धर्मेंद्र को खोने के गम के बारे में पूछा गया तब एक्ट्रेस ने कहा कि 'अगर आप मुझसे ऐसे सवाल पूछेंगे तो मेरी आंखों में आंसू आ जाएंगे, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। ये मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला पल है। इस बात का जिक्र होते ही मैं आगे कुछ बोल नहीं पाती।' इसके बाद हेमा मालिनी ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि करियर की शुरुआत से ही उन्हें धर्मेंद्र का साथ मिला। उन्होंने बताया कि दोनों ने करीब 40 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से 25 फिल्में बड़ी हिट रहीं। उन्होंने कहा, 'वो हमेशा एक अच्छे दोस्त रहे। मैं यही कहूंगी कि वो बेहद प्यार करने वाले पति, भरोसेमंद साथी, सही राह दिखाने वाले इंसान और एक सच्चे दार्शनिक थे। अगर किसी पर मुश्किल आती थी तो वो उसकी मदद के लिए सबसे पहले खड़े हो जाते थे। आज के समय में ऐसा स्वभाव बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। बाहर से वो जितने मजबूत दिखते हैं, दिल से उतने ही नरम इंसान थे।'

End of Feed