Exclusive: 'हक' में ऐसे मिला यामी गौतम को लीड रोल, डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने खोला राज

HAQ Movie Director Suparn S Verma Exclusive: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म हक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म हक के डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने बताया है कि उन्होंने मूवी के लिए यामी गौतम को कैसा चुना। आइए जानते है इस खास रिपोर्ट में...

HAQ Movie Director Suparn S Verma Exclusive: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म हक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में जंगली पिक्चर्स ने दिल्ली में हक की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस समारोह में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन समेत कई नामी सितारे शामिल हुए। सभी को फिल्म काफी पसंद आई है। इस बीच फिल्म हक के डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने बताया है कि उन्होंने मूवी के लिए यामी गौतम को कैसा चुना। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...

Untitled design (99)

pic credit- zoom tv

सुपर्ण एस वर्मा ने कही ये बात

फिल्म हक के डायरेक्टर ने जूम टीवी से खास बातचीत में बताया है कि उन्होंने मूवी के लिए यामी गौतम को कैसा चुना, डायरेक्टर ने कहा, 'जैसे ही रिशु और मैंने रिसर्च पूरी की और कहानी का पूरा डॉक्यूमेंट बना लिया, सबसे पहला नाम यामी गौतम का दिमाग में आया। मैंने जिंदगी में महसूस किया है कि मैनिफेस्टेशन बहुत ताकतवर चीज है जो चाहो, उसके लिए मेहनत करो, अक्सर हो जाता है। तो हम उनके पास गए। उन्होंने कहानी सुनी, बोलीं कि बहुत पसंद आई और स्क्रिप्ट लेकर वापस आने को कहा। हम गए, और अब हम यहां हैं। सच में इतना ही सीधा था। बातचीत के दौरान यामी गौतम ने कहा, 'मेरी मीटिंग्स में कभी ड्रामा नहीं होता। मुझे नहीं पता दूसरों के साथ कैसा होता है, लेकिन मेरे लिए सब सीधा-साफ और प्रोफेशनल होता है और मुझे यही पसंद है, सबके लिए सम्मान के साथ। जब मैं प्रोजेक्ट में आती हूं, तो पूरी तरह टीम प्लेयर बनकर डूब जाती हूं।'

End of Feed