Exclusive: जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोलींं- आसान नहीं होता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2024, 04:27 PM IST

जार्जिया एंड्रियानी अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप के तुंरत बाद अरबाज ने शूरा खान संग दूसरी शादी कर सबको चौंका दिया था। जॉर्जिया ने बताया कि अरबाज से ब्रेकअप के बाद का फेज आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए मुश्किल दौर था।

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) लंबे समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कम्पैटिबिलिटी इशू की वजह से एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। जार्जिया अपने सिगिंग करियर फोक्स पर ध्यान दे रही हैं। वहीं, अरबाज ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। जॉर्जिया ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि अरबाज से ब्रेकअप के बाद वो टूट चुकी थी। उनके लिए काफी मुश्किल दौर था। जॉर्जिया ने अरबाज की तारीफ करते हुए कहा कि वो अच्छे इंसान हैं।

End of Feed