Bobby dancing on Jamal Kudu Song: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) 90 के दशक में काफी फेमस हुआ करते थे। उनकी फिल्मों सोल्जर, बादल और बिच्छू के गाने दर्शकों के बीच में धूम मचाते थे और लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। फिल्म एनिमल से बॉबी देओल का वही दौर दोबारा लौट आया है और उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है। बॉबी देओल जहां भी जा रहे हैं, लोग उनसे एनिमल के एंट्री सॉन्ग पर कीडांस करने की गुजारिश कर रहे हैं। बॉबी देओल इन दिनों अपनी भतीजी निकिता चौधरी की शादी में पहुंचे हुए हैं, जहां से संगीत सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉबी देओल जमाल कुडू गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
बॉबी देओल ने किया जमाल कुडू गाने पर डांस
गुरुवार के दिन सनी देओल के बेटे करण देओल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें बॉबी देओल अपनी भतीजी निकिता चौधरी की संगीत सेरेमनी में डांस करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है, कि बॉबी देओल लोगों की फरमाइश पर जमाल कुडू गाने पर थिरक रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल के सिर पर शराब का गिलास भी है। बॉबी देओल का ये डांस वीडियो देखकर फैंस को एनीमल में उनकी एंट्री याद आ गई है। बॉबी के फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
बताते चलें कि साल 2023 देओल खानदान के नाम रहा है। इस साल जहां बॉबी देओल ने एनिमल के साथ स्टारडम का स्वाद दोबारा चखा, वहीं सनी पाजी की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। सनी और बॉबी के साथ-साथ धरम पाजी के लिए भी साल 2023 काफी अच्छा रहा। बीते साल रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धरम पाजी की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया है।
