गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने काम से अलग पहचान बनाई हैं। गीतकार के दोनों बच्चे फरहान (Farhan) और जोया (Zoya) इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। जावेद से उनके दोनों बच्चों में क्या अलग इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दोनों मेरी आंखें हैं। मैं एक के बारे में बिना दूसरे का जिक्र किए कैसे रह सकता हूं। हालांकि आज फरहान का बर्थडे है तो चलो उसी के बारे में बात कर लेते हैं।
जावेद से पूछा गया कि फरहान कैसे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर और बतौर एक्टर सभी चीजों को संभालते हैं। गीतकार ने कहा, मुझे नहीं पता कि वो सभी चीजों को कैसे संभालता है। लेकिन मेरे दोनों बच्चे लोगों की इज्जत करना जानते हैं। इससे मुझे बहुत खुशी होती है। मेरे अनुसार, जिंदगी में आपके मूल्यों से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता हैं। ये आपके अंदर मुश्किल समय में दिखाई देता है।
फरहान संग फिर काम करेंगे जावेद अख्तर
जावेद साहब ने कहा, मुझे लगता है फरहान ने बतौर एक्टर कई फिल्मों में अच्छा काम नहीं किया है। हालांकि आपका इन चीजों पर कंट्रोल नहीं होता है। आपको स्क्रिप्ट के हिसाब से काम करना होता है। लेकिन मैं अपने बेटे के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। गीतकार ने बताया कि फरहान जोया से कुछ मामलों में बिल्कुल अलग है। जोया फरहान से ज्यादा वोकल हैं। उन्होंने आगे कहा, कई बार फरहान चुप बैठा रहता है और हम में से किसी को पता नहीं होता है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है।
गीतकार ने कहा, मैं अपने बच्चों के मामलों में बिल्कुल नहीं बोलता हूं। मैंने उनसे कह दिया है कि तुम जिससे शादी करना चाहते हो करो। शादी और रिसेप्शन से पहले मुझे वेन्यू बता देना ताकि मैं सभी खर्च उठा सकूं और समय पर पहुंच जाओ। ये उनकी जिंदगी है। मेरे हिसाब से दोनों अपने जीवन का फैसला खुद ले सकते हैं।
