Exclusive : Hero-Heeroine में Divyah Khosla Kumar ने 'प्रियदर्शनी' बनने के लिए की कड़ी मेहनत, फिल्म से चलाएंगी अदाकारी का जादू

Divyah Khosla Kumar Interview : यारियाँ 2, सत्यमेव जयते 2, सनम रे जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने वाली एक्ट्रेस या कहें प्रोड्यूसर, डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार जल्द ही फिल्म हीरो-हीरोइन में नजर आने वाली है। अदाकारा ने हाल ही में ज़ूम के साथ एक साक्षातकार में बताया कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौतीभरा था।

Divyah Khosla Kumar Interview : दिव्या खोसला कुमार( Divya Khosla Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "हीरो-हीरोइन"( Hero-Heeroine) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में दिव्या "प्रियदर्शनी" का किरदार कर रही है। सुरेश कृष्णा( Suresh krishna) निर्देशित फिल्म में दिव्या एक दमदार किरदार में दिखाई देने वाली है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर सामने आया था जिसमें अदाकारा बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही है। हाल ही में दिव्या ने ज़ूम के साथ बातचीत की है और अपने इस किरदार के बारे में खुलकर जानकारी दी है।

Divyah Khosla on Hero Heeroine - Exclusive

यारियाँ 2, सत्यमेव जयते 2, सनम रे जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने वाली एक्ट्रेस या कहें प्रोड्यूसर, डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार जल्द ही फिल्म हीरो-हीरोइन में नजर आने वाली है। अदाकारा ने हाल ही में ज़ूम के साथ एक साक्षातकार में बताया कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौतीभरा था। "हीरो हीरोइन की दुनिया में कदम रखना एक ऐसा अनुभव है जो मेरे दिल और दिमाग में हमेशा के लिए अंकित रहेगा। स्क्रिप्ट ग्लैमर और रियल लाइफ का एक मनोरम मिश्रण है, और मैं एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं । दूसरा पोस्टर प्रियदर्शनी की दोहरी दुनिया की एक झलक पेश करता है, मैं उत्साहित हूं क्योंकि यह फिल्म कई पहलुओं को छुपाती है जो दर्शकों के दिमाग को झकझोर देगी। मैं इस सिनेमाई यात्रा में दर्शकों के हमारे साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकती।

End of Feed