Dia Mirza ने ‘मैन-हेटर’ के टैग पर तोड़ी चुप्पी, सेट आईना न देखना का बताया सच - EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2026, 01:23 PM IST

Dia Mirza on Tumsa Nahin Dekha: दीया मिर्जा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। Zoom से बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक गाने की शूटिंग ने उनके सोचने का नजरिया बदल दिया था।

Dia Mirza on Tumsa Nahin Dekha: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कभी दीया मिर्जा का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस के किसी लुक पर सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। इन सब के बीच दीया मिर्जा ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद किया और बताया कि एक फिल्म के गाने की शूटिंग ने उन्हें खुद को समझने में काफी मदद की। इसके अलावा दीया मिर्जा ये भी बताया कि उन्होंने 20 साल तक फिल्म के सेट पर शीशा क्यों नहीं देखा।

Dia Mirza on Tumsa Nahin Dekha

दीया मिर्जा ने कही ये बात (Image Source: Zoom TV)

एक गाने ने बदल दी लाइफ

दीया मिर्जा ने अपनी फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ (Tumsa Nahin Dekha) के एक गाने का जिक्र करते हुए किया। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) लीड रोल में नजर आए थे। दीया मिर्जा ने Zoom से बात करते हुए कहा कि ‘तुमसा नहीं देखा’ में काम करते हुए उन्होंने अपने शरीर को लेकर सुरक्षित, सहज और मजबूत महसूस करना सीखा। उन्होंने कहा कि कपड़े कम होने के बावजूद उन्हें दूसरों की नजरों से असहज महसूस नहीं हुआ। दीया ने उस गाने का उदाहरण दिया, जिसमें उन्हें कपड़े उतारने थे। उन्होंने बताया, 'भट्ट साहब सेट पर काफी रहते थे, क्योंकि वो इस पर काम भी कर रहे थे। मुझे उस फिल्म में काम करना बहुत अच्छा लगा। मुझे याद है कि एक गाना था, जिसे वैभवी मर्चेंट ने हमारे साथ शूट किया था और मैंने निर्माताओं से सिर्फ यही कहा था। ये ऐसा गाना था जिसमें मुझे कपड़े उतारने थे और आखिर में मुझे सिर्फ इनरवियर में रहना था। मुझे सहज महसूस करना जरूरी था।' दीया ने आगे बताया, 'हमारे आसपास 500 लोगों की भीड़ थी, जो सभी पुरुष थे और 200 लोगों की टीम थी, जिसमें ज्यादातर पुरुष थे। और मुझे इस गाने में जो मिला, वो शायद ही मुझे अपनी किसी और फिल्म के जरिए मिला होगा। मुझे समझ आया कि मैं पुरुषों की नजरों से पूरी तरह प्रभावित हुए बिना एनर्जी और अपनी खूबसूरती को महसूस और सेलिब्रेट कर सकती हूं और उस नजरिए से खुद को छोटा महसूस करने की जरूरत नहीं है।'

End of Feed