Exclusive: अभिषेक बच्चन-निम्रत कौर के इश्क की अफवाह से बच्चन परिवार नाराज, करीबी बोला 'निम्रत सच्चाई क्यों...'

Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur Dating Rumours: बीते कई दिनों से बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और एक्ट्रेस निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के लिंकअप की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में इन अफवाहों को लेकर जूम से बात करते हुए बच्चन फैमिली के करीबी ने असली सच बताया है।

Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur Dating Rumours: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कई गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक तरफ लगातार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ाई हुई है। वहीं दूसरी ओर कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) एक-दूसरे को डेट रहे हैं। अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की डेटिंग की अफवाहों पर अब बच्चन परिवार के करीबी ने जूम से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur Dating Rumours

जूम से बात करते हुए बच्चन परिवार के एक करीबी ने कहा कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की डेटिंग की अफवाहें निराधार हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। परिवार के करीबी ने इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये शरारतपूर्ण, दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से बकवास है।

End of Feed