बॉलीवुड

सोमी अली के रहते 'One Night Stand' करते थे सलमान खान? एक्ट्रेस ने खोली दबंग खान की सच्चाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) 90 के दशक में सोमी अली (Somy Ali) नाम की हीरोइन के साथ अफेयर में थे, जो पाकिस्तान से भाईजान के लिए आई थी। सोमी अली ब्रेकअप के सालों बाद बड़े-बड़े खुलासे कर रही हैं। अदाकारा ने एक खुलासे में बताया है कि सलमान खान उनके साथ रहते हुए वन नाईट स्टैंड किया करते थे, जिससे वो परेशान हो गई थीं।

Image

Salman Khan Somy Ali

90 के दशक की जानी-मानी अदाकारा सोमी अली (Somy Ali) इन दिनों अपने बयानों के चलते लगातार खबरों में बनी हुई हैं। सोमी अली पिछले कुछ समय से बार-बार सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं, जिसकी वजह से सुर्खियां बन रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई विवाद के दौरान भी सोमी अली के बयानों ने चर्चाएं बटोरी थीं और अदाकारा ने सलमान खान पर गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि वो उनके साथ रहते हुए भी वन नाईट स्टैंड किया करते थे, जिस कारण वो परेशान हो गई थीं। इसी कारण सोमी अली ने सलमान खान से ब्रेकअप करने का फैसला लिया और बॉलीवुड छोड़कर ही चली गईं।

सोमी अली ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा है कि सलमान खान के साथ रिश्ते में आना उनके लिए श्राप की तरह है। सोमी अली के अनुसार, 'सलमान संग प्यार करना मेरे लिए श्राप जैसा है। मैं जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अच्छा कर रही हूं लेकिन फिर भी लोग मुझे आज भी सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड कहकर ही पुकारते हैं। लोगों की नजरों में मेरी कोई दूसरी पहचान नहीं है।'

Salman Khan Somy Ali Affair

Salman Khan Somy Ali Affair

'सलमान खान जल्द ही 59-60 साल के हो जाएंगे लेकिन आज भी वो किसी कॉलेज के लड़के जैसे व्यवहार करते हैं और लोगों को तंग करते हैं। वो लोगों को परेशान इसलिए करते हैं क्योंकि वो खुद इनसिक्योर इंसान हैं। वो लोगों को कहते हैं कि मेरे से बात न करें। कौन सा समझदार इंसान ये बात किसी को बोलेगा?'

Salman Khan Somy Ali Love Affair

Salman Khan Somy Ali Love Affair

सोमी अली ने बॉलीवुड छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि सलमान खान ने उनके साथ रहते हुए 8 बार वन नाईट स्टैंड किया था। उनकी इस हरकत से वो इस कदर परेशान हुईं कि उन्होंने न केवल सलमान खान को बल्कि बॉलीवुड को ही छोड़ने का मन बना लिया। सोमी के अनुसार, 'मैं सलमान खान की वन नाईट स्टैंड की आदत से तंग आ चुकी थी। इसके साथ-साथ मुझे रोज-रोज फिजिकली और शाब्दिक तौर पर प्रताड़ित नहीं होना था। मैंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा था क्योंकि मेरा बॉयफ्रेंड ऐश नाम की नई लड़की ले आया था और मैं उसकी ऐसी हरकतों से तंग आ चुकी थी।' सोमी अली के ये बयान काफी गंभीर हैं, जिन पर सलमान खान की तरह से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article