बॉलीवुड

रश्मिका मंदाना संग 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान, सेट से लीक हुआ वीडियो

Salman Khan's Sikandar With Rashmika Mandanna: सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के मिलने बाद भी भाईजान ने फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग जारी रखी है। इस समय फिल्म 'सिकंदर' के शूटिंग सेट से कई वीडियोज और पिक्स इंटरनेट पर लीक हुई हैं।

Image

Salman Khan and Rashmika Mandanna's Sikandar

Salman Khan's Sikandar With Rashmika Mandanna: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लगातार लॉरेंस बिश्नाई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के मिलने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि जाने से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान की नई फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग पर भी असर पड़ रहा है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक भाईजान ने फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए इसकी शूटिंग अब हैदराबाद में शुरू कर दी है।

इंटरनेट पर इस समय 'सिकंदर' के सेट से कई पिक्स और वीडियोज सामने आए हैं। एक वीडियो में रश्मिका मंदाना को 'सिकंदर' के लिए एक सीन को शूट करते हुए देखा जा सकता है। इसी बीच सलमान खान को भी फैन्स ने स्पॉट किया है। उनका डैशिंग अवतार हर किसी को पसंद आ रहा है। फैन्स सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय हैदराबाद के प्रतिष्ठित फलकनुमा पैलेस में की जा रही है।

एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान की 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर सलमान खान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में कैमियो करते हुए देखा गया है। इस मूवी में सलमान खान को चुलबुल पांडे के रोल में देख फैन्स झूम उठे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article