Baatein Dil Se Podcast: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म श्री राम भूमि को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अनुपम खेर टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बात की और पत्नी किरण खेर के साथ अपनी लव स्टोरी सुनाई। एक्टर ने बताया कि शुरुआत में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आइए इस विस्तार से जानते है इस बारे में...(ये भी पढ़ें-'हम मंदिर वही बनाएंगे...' पर्दे पर दिखेगा 'रामभूमि' का इतिहास, Anupam Kher ने दिया अपडेट)
किसी मूवी से कम नहीं है अनुपम खेर-किरण खेर की लव स्टोरी (pic credit-Baatein Dil Se Podcast)
किसी मूवी से कम नहीं है अनुपम खेर-किरण खेर की लव स्टोरी (pic credit-Baatein Dil Se Podcast)
अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा
अनुपम खेर हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से में पहुंचे। बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर के साथ अपनी लव स्टोरी भी सुनाई, जिनके साथ उनकी शादी को अब 41 साल हो चुके हैं। अनुपम खेर ने कहा, 'किरण मुझसे एक साल सीनियर थीं और चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में पढ़ती थीं। वह उस समय स्टार थीं। अपनी बहन के साथ भारत के लिए बैडमिंटन खेल चुकी थीं और इंग्लिश ड्रामा भी करती थीं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारे बीच कभी कुछ होगा। लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा था।'
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
अनुपम खेर ने आगे बताया कि जब वह मुंबई आए, तब किरण खेर की शादी गौतम बेरी से हो चुकी थी। हालांकि आगे चलकर किरण शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आईं और उनका भी ब्रेकअप हो गया। अनुपम ने बताया, 'उस समय मैं अपने ब्रेकअप से गुजर रहा था और किरण भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किल दौर में थीं। धीरे-धीरे हमारी जिंदगी बदल गई। मेरी गर्लफ्रेंड के खत भी किरण के घर पर आते थे। तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम दोनों प्यार में पड़ जाएंगे और शादी कर लेंगे। अब हमारी शादी को 41 साल हो चुके हैं।'
इस फिल्म में नजर आएंगे अनुपम खेर
अनुपम खेर जल्द ही श्री राम भूमि नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो अयोध्या और राम जन्मभूमि के इतिहास को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। जी स्टूडियोज ने अपनी नई फिल्म श्री राम भूमि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। वहीं अनुपम खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बारे में जानकारी दे दी है। अनुपम खेर के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि यह उनके करियर की 552वीं फिल्म होगी। अब लोग इस मूवी को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
