बॉलीवुड

'हम मंदिर वही बनाएंगे...' पर्दे पर दिखेगा 'रामभूमि' का इतिहास, Anupam Kher ने दिया अपडेट

Anupam Kher Movie: अनुपम खेर जल्द ही श्री राम भूमि नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो अयोध्या और राम जन्मभूमि के इतिहास को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है।

Image

पर्दे पर दिखेगा 'रामभूमि' का इतिहास (pic credit-instagram)

Anupam Kher Movie: बॉलीवुड में इन दिनों भगवान राम की कहानियों पर आधारित फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, तो वहीं अब एक और बड़ी फिल्म दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) जल्द ही श्री राम भूमि (Shri Ram Bhoomi) नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो अयोध्या और राम जन्मभूमि के इतिहास को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-EXCLUSIVE: पत्नी किरण खेर की बीमारी अनुपम खेर ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब मुझे पता चला तब मैं...')

anupam kher movie

पर्दे पर दिखेगा 'रामभूमि' का इतिहास (pic credit-instagram)

जी स्टूडियोज ने किया ऐलान

जी स्टूडियोज ने अपनी नई फिल्म श्री राम भूमि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि यह एक भावनाओं, रहस्य और इंसानी सफर से जुड़ी खास कहानी होगी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर लीड रोल में दिखाई देंगे। उनके साथ ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम किरदार निभाएंगे। इस फिल्म को डायरेक्ट कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। जी स्टूडियोज ने फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसा नाम जो भावनाओं से जुड़ा है। एक ऐसी कहानी जो रहस्य से भरी है। श्री राम भूमि की यात्रा अब शुरू होती है।'

अनुपम खेर के लिए खास है फिल्म

बताते चलें कि अनुपम खेर के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि यह उनके करियर की 552वीं फिल्म होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कहानी है। अनुपम खेर ने बताया कि यह फिल्म सच, आस्था और अपने घर लौटने की भावना पर आधारित है। हालांकि फिल्म की कहानी को अभी पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और आने वाले समय में इसकी रिलीज डेट और बाकी स्टारकास्ट की जानकारी भी सामने आएगी।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article