Dharmendra Emotional Post for Hema Malini: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में, रणवीर सिंग, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में धर्मेंद्र अपने पोते करण देओल की शादी में जमकर डांस करते और फंक्शन इंजॉय करते नजर आए हैं। इसके बाद अब धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) और बेटी ईशा देओल (Esha Deol) से माफी मांगते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी और ईशा देओल की फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये पोस्ट फैंस को कन्फ्यूज कर रहा है।
पोते करण देओल (Karan Deol) की शादी के तुरंत बाद एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर क्यो किया है? यूजर्स लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं।
धर्मेंद्र को क्यों हो रहा है पछतावा?
ईशा देओल के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… तख्तानी और वोहरा को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे पर्सनली बात कर सकता था… लेकिन.’
धर्मेंद्र के इस पोस्ट से उनके फैंस को काफी चिंता हो रही है, लोग एक्टर की तबीयत और हेमा के साथ उनके रिश्तों को लेकर सवाल कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि हेमा और दोनों बेटियों के साथ धर्मेंद्र के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं और करण देओल की शादी से उनमें कोई खटास ना आई हो।
