Entertainment News: एनिमल और सैम बहादर में हुई तगड़ी भिड़ंत, रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम से की शादी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2023, 04:05 PM IST

Entertainment News Of The Week: ये हफ्ता मनोरंजन जगत के लिए धमाकेदार रहा। विक्की कौशल की सैम बहादुर और रणबीर की एनिमल आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मेकर्स ने वॉर 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर और रणबीर कपूर की एनिमल रिलीज हुई है। इसके अलावा वॉर 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में।

ENTERTAINMENT

Entertainment news (credit pic: instagram)

एनिमल और सैम बहादुर में है क्लैश

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल आज यानी 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। एनिमल के अलावा विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दोनों फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वॉर 2 की रिलीज डेट आई सामने

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। वॉर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। पहले ये फिल्म 25 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने होस्ट किया है।

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम से की शादी

रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी कर ली है। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। कपल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ मे नजर आया। फैंस कपल को शादी की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

ईद पर रिलीज होगी सलमान की द बुल

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म द बुल के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। सलमान की फिल्म साल 2025 में ईद के मौक पर रिलीज होगी। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं किया है।

सनी आर्या हुए घर से बेघर

बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटने कर रहा है। घर में सनी और अभिषेक कुमार के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी झगड़े के दौरान फिजकल हो गए। फिजिकल वॉयलेंस की वजह से सनी को घर से बेघर कर दिया गया है।

End Article
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर ...

End of Feed