बॉलीवुड

Entertainment News of 15th January: ऋतिक रोशन की फाइटर का ट्रेलर हुआ रिलीज, थलापति विजय की GOAT का धमाकेदार पोस्टर आउट

Entertainment news of the day: 15 जनवरी के दिन एंटरटेनमेंट जगत में काफी हलचल देखने को मिली। जहां एक तरफ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की नई फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर रिलीज किया गया तो वहीं साउथ कलाकार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी अपकमिंग फिल्म गोट (GOAT) का नया पोस्टर रिलीज किया।

Image

Top 5 Entertainment News

Top 5 Entertainment News of 15th January: भारत में लोग फिल्मों को खाते-पीते और जीते हैं। यही कारण है कि हर दिन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जिसकी वजह से लोगों की दिलचस्पी इसमें बनी रहती है। हालांकि 15 जनवरी का दिन सिनेमाप्रेमियों के लिए खास रहा क्योंकि आज ऋतिक रोशन से लेकर थलापति विजय जैसे कलाकारों ने अपने फैंस को बड़े-बड़े तोहफे दिए। आइए आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें (Entertainment news of the day) बताते हैं।

कलाकार ऋतिक रोशन की नई फिल्म फाइटर के ट्रेलर का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म फाइटर का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो बिग बजट एक्शन एंटरटेनर्स के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म फाइटर का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म फाइटर 25 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साउथ कलाकार थलापति विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म गोट का नया पोस्टर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। इस पोस्टर के साथ ही खुलासा हो गया है कि थलापति विजय इसमें प्रशांत, अजमल और प्रभुदेवा जैसे कलाकारों के साथ दिखाई देंगे, जो उनके गैंग का हिस्सा होंगे। फिल्म गोट एक एक्शन एंटरटेनर होगी, जो पोंगल के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी।

भारतीय सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी एक्शन एंटरटेनर सलार की वजह से खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने देश और दुनिया में धमाकेदार कमाई की है। फिल्म सलार की सफलता एन्जॉय करते-करते प्रभास ने अपने फैंस के सामने नई मूवी राजा साब का पोस्टर भी पेश कर दिया है। इस पोस्टर में प्रभास लुंगी पकड़े हुए रंगीन अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार खबरों में बना हुआ है। शो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं, जिनके बीच होने वाली लड़ाइयां लगातार चर्चा में हैं। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता ने अपने पति विक्की जैन को छोड़ने की धमकी दी है। बीते दिनों फैमिली टास्क के दौरान इनके घरवाले बिग बॉस 17 में नजर आए थे, जिसके बाद से लगातार इनके बीच लड़ाइयां बढ़ती जा रही हैं।

बॉलीवुड कलाकार नील नितिन मुकेश आज अपना 42वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात की, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अपना बर्थडे पत्नी और बेटी के साथ मनाएंगे। नील नितिन मुकेश के अनुसार वो रात में पत्नी और बेटी को डिनर पर लेकर जाएंगे और यादगार पल बिताएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article