LIVEEntertainment News Today, 09 August 2023 LIVE: Don 3 के चलते आमने-सामने आए शाहरुख खान और रणवीर सिंह, शुरू हुआ कोल्ड वार?

Entertainment News Today, 09 August 2023 LIVE: Don 3 के चलते आमने-सामने आए शाहरुख खान और रणवीर सिंह, शुरू हुआ कोल्ड वार?
Entertainment News in Hindi, Bollywood News Today, 09 August 2023 LIVE: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म बॉडीगार्ड के डायरेक्टर 'सिद्दीकी' का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के चलते सिद्दीकी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हिट फिल्म बॉडीगार्ड को डायरेक्ट करने वाले सिद्दीकी को आज हर कोई याद कर रहा है। आज शाम 6 बजे के करीब सिद्दीकी पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। इसी के साथ ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली डॉन 3 में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई हैं। जिसके बाद सभी फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सलमान खान के सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर का हुआ निधन । दिशा पाटनी करेंगी अक्षय कुमार संग रोमांस
इसी के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की एंट्री के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी की भी एंट्री हो गई हैं। इसी के साथ ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में से भी कई बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। आइए आज की बड़ी एंटरटेनमेंट न्यूज पर नजर डालते हैं।
Bigg Boss 17 में नजर आएंगी ऐश्वर्या शर्मा
गुम हैं किसी के प्यार फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं।
Don 3 Teaser: रणवीर-शाहरुख के बीच शुरू हुई कोल्ड वॉर
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डॉन 3 के चलते शाहरुख खान और रणवीर सिंह के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।
Gadar 2 First Review: इंडियन आर्मी ने देखी गदर 2
सनी देओल की फिल्म गदर 2 की एक स्पेशल स्क्रीनिंग इंडियन आर्मी के लिए नई दिल्ली में आयोजित की गई, इस स्क्रीनिंग से लौटते वक्त कई जवान इमोशनल भी हो गए और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
Don 3 Official Teaser: शाहरुख खान के फैंस हुए नाराज
डॉल 3 का टीजर देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस मेकर्स से खफा हो गए हैं, और वह शाहरुख खान को फिल्म से रिप्लेस करने के लिए बायकॉट की धमकी दे रहे हैं।
Don 3 teaser: रिलीज हुआ डॉन 3 का धमाकेदार टीजर
Gadar 2 Advance Booking: गदर 2 ने बेचे इतने टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल की फिल्म गदर 2 के 1,37,000 एडवांस टिकट बिक चुके हैं। फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।
Bigg Boss OTT 2 Live: उर्फी जावेद ने की एल्विश यादव की तारीफ
सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद ने हाल ही में बिग बॉस के घर में एंट्री ली है, इसके साथ ही उन्होंने एल्विश यादव की जमकर तारीफ की है।
Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी और एल्विश यादव में हुई बहस
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव और मनीषा रानी में थोड़ी बहस हो जाती है, जिसके बाद मनीषा फूट-फूट कर रोने लगती हैं।
Entertainment news Live: वेलकम 3 में हुई 2 एक्ट्रेस की एंट्री
दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस की अक्षय कुमार स्टारर वेलकम 3 में एंट्री हो गई है।
Siddique funeral Live: आज इस वक्त होगा अंतिम संस्कार
सिद्दीकी आज शाम 6 बजे पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। उससे पहले सिद्धीकी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा जाएगा।
Siddique Passes Away Live: नहीं रहे बॉडीगार्ड फिल्म के डायरेक्टर
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड के डायरेक्टर सिद्दीकी का दिल का दौरा पड़ने की वजह से 63 साल की उम्र में निधन हो गया है।
Entertainment News Today Live: कियारा आडवाणी के हाथ लगी बड़ी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर डॉन 3 में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की भी एंट्री हो गई है।