Entertainment News 3rd May, 2023: भाई सोहेल की फिल्म शेरखान में नजर आएंगे सलमान, कार्तिक संग रोमांस करेगी कैटरीना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 3, 2023, 02:36 PM IST

Entertainment News 3rd May, 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। अपने डूबते करियर को बचाने के लिए सलमान करेंगे भाई सोहेल खान की फिल्म शेरखान में काम। टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आएगा 2 साल का लीप। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News 3rd May, 2023: आज का दिन मनोरंजन जगत में काफी उथल-पुथल भरा रहा। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल अपनी फिल्म शेरखान पर काम शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कबीर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। टीवी शो गुम है किसी के प्यार में 2 साल का लीप आने वाले हैं। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरें जानते हैं।

entertainment news (13)

entertainment news (credit pic: instagram)

ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेल्वन ने कमाए इतने करोड़

ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पिछले 4 दिन में 115 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने पांचवें दिन 10 करोड़ की कमाई की है। मणरत्नम की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

End of Feed