Entertainment News 19 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ गई हैं। 'आदिपुरुष' के विवादों पर अब अरुण गोविल ने भी रिएक्ट किया है। रामायण में राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने मेकर्स को खरी खोटी सुनाया है। अरुण ने आदिपुरुष की तुलना एक हॉलीवुड की कार्टून फिल्म से कर दी है। इसके साथ जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म बवाल का नया पोस्टर भी रिलीज हो गई है। पहले ही खबर सामने आ गई थी कि अब मूवी को सिनेमाघर की जगह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म को पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। आइए आज की की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरों पर एक नजर डालते हैं।
Entertainment News 19 June 2023
आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के अरुण गोविल
सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने फिल्म आदिपुरुष पर बड़ा बयान दिया है। अरुण गोविल को भी आदिपुरुष जरा भी पसंद नहीं आई है। उन्होंने फिल्म की तुलना हॉलीवुड की एक कार्टूल फिल्म से कर दी है। उन्हे रामायण को मॉडर्न बनाकर दिखाने का आइडिया बिलकुल पसंद नहीं आया है।
जुलाई में OTT पर रिलीज होगी 'बवाल'
जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली है। फिल्म को अब सिनेमाघरों में नहीं बल्की सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का एक नया पोस्टर अमेजन प्राइम वीडियो ने रिलीज कर दिया है, जिसमें वरुण और जान्हवी एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।
तीन दिन में आदिपुरुष ने कमाए 340 करोड़
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, इस बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड के बाद धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड 340 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म के डायलॉग और एक्शन सीन को ट्रोल किया जा रहा है।
करण देओल की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए बॉलीवुड सितारे
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी रचा ली है। अब करण देओल और दृशा आचार्य की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान और आमिर खान से लेकर कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। रिसेप्शन पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
शाहिद-कृति की मूवी की रिलीज डेट आई सामने
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अब कृति सेनन के साथ रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। हालांकि इसकी रिलीज डेट और पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म को 9 दिसबंर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
