Shahid Kapoor and Kriti Sanon movie release date out: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म में जानकी का रोल निभा कर सभी से खूब वाहवाही बटोरी हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस एक और नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट जारी हो गई है। इस खबर को सुन सभी दर्शक काफी उत्सुक हो गए हैं। जानिए फिल्म से जुडी डिटेल्स इस खास रिपोर्ट में।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स द्वारा जारी कर दी है। फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म का अभी तक नाम सामने नहीं आया है। मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में शाहिद कपूर और कृति काफी हॉट लग रहे हैं। इसी के साथ बाइक पर बैठ कर दोनों एक दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। इस नई जोड़ी को देख फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर हर जगह खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें की इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो गई थी। एक्टर शाहिद कपूर आखरी बार फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आए थे। जिसके लिए एक्टर को काफी सरहाना मिली थी। वहीं दूसरी तरफ कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद विवादों में घिर चुकी हैं। साथ ही फिल्म के डायलॉग और वीएफएक्स का खूब मजाक बनाया जा रहा है। अब देखना ये होगा की इस फिल्म के बाद कृति एक बार फिर सभी के दिलों पर राज कर पाएगी या नहीं।
