शूटिंग के दौरान घायल हुए Emraan Hashmi , गर्दन पर कट और खून देखकर फैंस का बढ़ा बीपी

Emraan Hashmi Injured: हाल ही में गुडाचारी 2( Goodchari 2) की कास्ट में शामिल हुए इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) को हैदराबाद में एक जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माते समय गर्दन में चोट लग गई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Emraan Hashmi Injured: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) इन दिनों हैदराबाद में गुडाचारी 2 ( Goodchari ) फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि शूटिंग के दौरान इमरान के गर्दन पर चोट लग गई है। इमरान हाशमी अपना एक्शन सीन खुद शूट कर रहे थे और उनके गर्दन पर चोट लग गई साथ ही खून भी निकल आए है। इमरान की ये फोटो जैसे ही सामने आई फैंस के बीच हड़बडाहट हो गई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Emraan Hashmi Injured

हाल ही में तेलुगु फिल्म गुडाचारी 2( Goodchari 2) की कास्ट में शामिल हुए इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) को हैदराबाद में एक जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माते समय गर्दन में चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर जंप सीक्वेंस के दौरान एक्टर घायल हो गए, जिससे उनकी गर्दन पर गहरा कट लग गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में एक्टर की चोट के साथ खून भी दिखाई दे रहा है, जिससे उनके फैंस में चिंता बढ़ गई है। इस तस्वीर के आने के बाद से ही फैंस इमरान हाशमी के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, वहीं लोग भगवान का शुक्रिया भी कर रहे हैं कि चोट ज्यादा गहरी नहीं लगी।

End of Feed