बॉलीवुड

'Sangam' का रीमेक होगी रणबीर, आलिया और विक्की की 'Love And War', संजय लीला भंसाली ने बताई सच्चाई

Is Love and War Remake of Sangam: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनने जा रही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) को 1964 की मूवी 'संगम' का रीमेक बताया जा रहा है। अब संजय लीला भंसाली ने असली सच्चाई बताई है।

Image

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt and Vicky Kaushal Starrer Love and War

Is Love & War Remake of Sangam: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट का लगभग कम पूरा हो गया है और जल्द ही मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। शूटिंग शुरू करने से पहले 'लव एंड वॉर' को लेकर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यह साल 1964 में आई फिल्म 'संगम' (Sangam) का रीमेक है। इन अफवाहों पर संजय लीला भंसाली ने चुप्पी तोड़ दी है।

क्या सच में 'संगम' का रीमेक है 'लव एंड वॉर'?

हाल ही में दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान संजय लीला भंसाली ने क्लियर कर दिया है कि उनकी फिल्म 'लव एंड वॉर' साल 1964 में आई राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला स्टारर 'संगम' का रीमेक नहीं है। उन्होंने कहा, 'आप 'शोले' और 'मदर इंडिया' जैसी फिल्मों का रीमेक नहीं बना सकते हैं, तो मैं 'संगम' का रीमेक कैसी बना सकता हूं।' उन्होंने आगे बताया कि 'लव एंड वॉर' बेहद ही स्पेशल मूवी है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियां कर ली हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहले भी संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुके हैं लेकिन विक्की कौशल को निर्देशक के साथ फर्स्ट टाइम देखा जाएगा। 'लव एंड वॉर' का निर्देशन करने से पहले संजय लीला भंसाली ने वेब सीरीज 'हीरामंडी' को डायरेक्ट किया था। इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article