Emraan Hashmi on Awarapan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने 'आवारापन' के सीक्वल को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की थी। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैन्स 'आवारापन 2' के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब इमरान हाशमी ने इस मूवी को एक बड़ा अपडेट साझा किया है। हाल ही में इमरान हाशमी ने अपकमिंग फिल्म 'हक' के प्रमोशन के दौरान 'आवारापन 2' (Awarapan 2) को लेकर अहम बात की। इमरान हाशमी का यह भी मानना है कि सीक्वल केवल कल्ट फॉलोइंग का पूंजीपत नहीं है।
Pic Credit: Instagram
जूम के साथ बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, 'मैं इस फिल्म के लिए शूटिंग कर रहा हूं। अब अगले महीने दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाला हूं। यह सच बात है कि फिल्म के कुछ इंटेंस सीन्स शूट होने वाले हैं। इस फिल्म में दमदार म्यूजिक के साथ-साथ इंटेंस सीन्स भी होंगे, जो लोगों पसंद आएंगे। मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। आप खुद जानेंगे जब यह फिल्म देखेंगे।'
इमरान हाशमी ने आगे यह भी बताया कि 'आवारापन 2' की बात बीते 6 सालों से चल रही है। इस बारे में बात कोविड आने से पहले हुई थी। मैंने कहा था कि आप कैसे शिवम को वापस लेकर आओगे? जबकि वो किरदार फिल्म में मर चुका है। इसके बाद एक आईडिया के साथ साल 2022 में नई चीजें सामने आईं और मेरा दोस्त बिलाल एक स्क्रिप्ट के साथ आए।
बता दें इमरान हाशमी इस समय फिल्म 'हक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में यामी गौतम नजर आएंगी। फिल्म 7 नवम्बर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है।
