सनी देओल से भिड़ेंगे Emraan Hashmi, आवारापन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट

Awarapan 2 Update: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म इस दिन रिलीज होने वाली है।

Awarapan 2 Update: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने साल 2025 में धमाल मचा दिया था। उनकी फिल्म हक को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इसके बाद उनकी सीरीज तस्करी द स्मगलर्स वेब को भी सभी ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। अब सभी की नजर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) पर टिकी हुई है। इस बीच फिल्म आवारापन 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Awarapan 2 को मिला मालदार डिस्ट्रीब्यूटर, Lahore 1947 के भी छूट जाएंगे पसीने)

emraan hashmi movie update

'आवारापन 2' को लेकर सामने आया अपडेट (pic credit-instagram/sunny deol fanpage)

'आवारापन 2' को लेकर सामने आया अपडेट

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने 5 जून 2026 को बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इमरान हाशमी ने अपनी को-एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ फिल्म का शूट खत्म कर लिया है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है, वहीं इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म निर्माण कंपनी विशेश फिल्म्स ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ शूटिंग खत्म होने की खबर नहीं है, बल्कि एक खास वापसी है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानकारी के लिए बता दें कि इसी दिन सनी देओल की बंटवारा 1947 रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

End of Feed