बॉलीवुड

डॉन 3 विवाद पर Ranveer Singh के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Don 3 dispute: डॉन 3' विवाद को लेकर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि वो कोई विवाद नहीं चाहते हैं बल्कि शांति से मामले का निपटाना चाहते हैं।

Image

डॉन 3 विवाद पर रणवीर सिंह के पिता ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-instagram)

Don 3 dispute: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन 3 (Don 3) छोड़ दी थी। एक्टर का ऐसा करना फरहान अख्तर को भारी पड़ा। फरहान अख्तर ने ये दावा किया कि डॉन 3' के प्री-प्रोडक्शन में उन्हें 45 करोड़ का नुकसान हुआ था। इसके बाद ये मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के पास पहुंचा। बीते दिनों FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन जारी कर दिया था, हालांकि अब इसे वापस ले लिया गया है। इस बीच रणवीर सिंह ने पिता ने मामले पर बड़ी बात कह दी है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-धुरंधर हिट होते ही Ranveer Singh ने डॉन 3 को मारी थी लात? सामने आया सच)

ranveer singh

डॉन 3 विवाद पर रणवीर सिंह के पिता ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-instagram)

रणवीर सिंह के पिता ने कही ये बात

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था। उन्होंने रणवीर को एक जिम्मेदार कलाकार बताया और कहा कि वह हमेशा अपने काम के प्रति समर्पित रहे हैं। पूनम ने यह भी खुलासा किया कि इस विवाद के दौरान उनकी रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी से बातचीत हुई थी। वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में पूनम ढिल्लों ने बताया कि उन्होंने रणवीर के पिता से लंबी बातचीत की और दोनों के बीच व्हाट्सएप पर भी बात हुई। उनके अनुसार, रणवीर के पिता ने समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया और बताया कि उनकी फैमिली लगातार एक्सेल एंटरटेनमेंट से बात कर रही थी।

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा था नोटिस

पूनम ने कहा कि रणवीर के पिता ने फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट की टीम के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से किसी तरह की दुश्मनी या नाराजगी नहीं है और वे सभी आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। पूनम ढिल्लों के मुताबिक, रणवीर का परिवार FWICE के फैसले से खुश नहीं था, लेकिन उन्होंने CINTAA से किसी तरह की मदद नहीं मांगी। जब पूनम ने हेल्प देने के लिए कहा तो रणवीर के पिता ने कहा कि वे FWICE को परेशान नहीं करना चाहते और खुद ही इस मामले को सुलझाने में भरोसा रखते हैं। बताते चलें कि रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को कानूनी नोटिस भी भेजा था। हालांकि पूरे विवाद के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article