Kangana Ranaut ने जारी की 'Emergency' की नई रिलीज डेट, सितंबर में इस दिन देगी दस्तक

Kangana Ranaut's Emergency Release Date Out: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। कंगना रनौत की यह फिल्म अब 6 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना ने एक नया पोस्टर भी शेयर किया है।

Kangana Ranaut's Emergency Release Date Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। कंगना रानौत ने बीजेपी से सांसद का चुनाव लड़ा था और भारी बहुमत से जीत हासिल की। ऐसे में अब कंगना रनौत ने 25 जून के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स को एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। आइए जानें ये फिल्म कब दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत है। 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' रिलीज होगी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद एपिसोड की विस्फोटक गाथा 'इमरजेंसी' 6 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में।'

End of Feed