बॉलीवुड

Durga Puja Pandal में रानी मुखर्जी का ये अंदाज देख फिदा हो गए लोग, काजोल भी साथ में ही खड़ी आईं नजर

Rani Mukherjee and Kajol in Durga Puja Pandal: देशभर में त्योहारों की धूम है और बॉलीवुड सितारों पर भी इनका रंग साफ दिख रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आ रही हैं। जहां से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

Rani Mukherjee and Kajol in Durga Puja Pandal

Rani Mukherjee and Kajol in Durga Puja Pandal: काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मना रही हैं लेकिन इस बार उनका पंडाल काफी अलग है। बीते कई सालों से काजोल जुहू में दुर्गा पूजा पंडाल होस्ट करती है, जिसे नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता है। हर साल पूरा परिवार बड़ी खुशी से इस त्योहार को मनाता है। इस साल काजोल और रानी जुहू में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के पास दुर्गा पूजा पंडाल को होस्ट किया है। जिसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिसमें रानी मुखर्जी बड़े प्यार और सत्कार के साथ एक बूढ़े अंकल की कुर्सी पर बिठाती नजर आ रही हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस के इस बर्ताव की जमकर तारीफ हो रही है। यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Opinion: रूह बाबा की मस्खरी पर भारी पड़ी सिंघम की डायलॉगबाजी, 2-2 मंजुलिकाएं भी इंडियन सुपरहीरोज के सामने मांग गईं पानी

रानी मुखर्जी ने यूं जीता फैंस का दिल

रानी मुखर्जी को दुर्गा पूजा पंडाल में जाते देखा गया है। अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपने एक बूढ़े अंकल को कुर्सी पर बड़े प्यारे से अंदाज में बिठा रही हैं। वह पहले किसी से एक कुर्सी मंगाती हैं फिर उन्हें बैठने के लिए कहती हैं। इस बीच वह बेहद खूबसूरत साड़ी पहने हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर काजोल में इस वीडियो में खड़ी हुई दिख रही हैं। काजोल ने पीले कलर की सुंदर सी साड़ी पहनी हुई है। जिन लोगों को नहीं पता काजोल और रानी मुखर्जी कजन बहने हैं। यह भी एक वजह है कि वह दुर्गा पूजा एक साथ ही सेलिब्रेट करती हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article