Durga Ashtami 2023 : Shilpa Shetty ने उतारी बेटी की आरती और Raj Kundra ने धोए पैर,बेहद प्यारी है कन्या पूजन की ये वीडियो

Durga Ashtami 2023 : शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर में दुर्गा अष्टमी मना रही है और वह अपनी छोटी बेटी की कंजक पूजा करती नजर आ रही हैं।

Durga Ashtami 2023 : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) हर त्योहार को बड़े खास अंदाज से मनाती है। गणेश चतुर्थी ही या दुर्गा पूजा वह भगवान की भक्ति में लीन नजर आती है। बीते महीने गणेश उत्सव पर शिल्पा ने अपना घर खूब सजाया था। वहीं अब दुर्गा अष्टमी के मौके पर शिल्पा ने अपने घर में कन्या पूजन किया। उनका कन्या पूजन बहुत खास अंदाज में था। शिल्पा और राज कुंद्रा ने अपनी बेटी की देवी की तरह पूजा की और कुछ इस तरीके से अष्टमी का त्योहार मनाया ।

Shilpa-Raj Celebrate Durga Asthami

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर में दुर्गा अष्टमी मना रही है और वह अपनी छोटी बेटी की कंजक पूजा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा( Raj Kundra) पहले घर के मंदिर में देवी मां की पूजा कर रहे हैं फिर अपनी बेटी की आरती उतारते हुए उसके पैरों की पूजा कर रहे हैं। बाद में उनकी नन्ही गुड़िया अपने मम्मी पापा को आशीर्वाद भी दे रही है। उनका यह प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। शिल्पा और राज का अपनी बेटी के लिए ऐसा प्यार देखकर फैंस खुश हो गए हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दुर्गा अष्टमी की बधाई दी है और देवी मां का आशीर्वाद लिया है।

End of Feed