Dunki vs Salaar Clash: शाहरुख खान से भिड़ंत नहीं चाहते प्रभास? 2024 तक पोस्टपोन हो सकती है सालार!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 6, 2023, 08:25 AM IST

Dunki vs Salaar Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी डंकी (Dunki) 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसी दिन प्रभास की फिल्म सालार को भी रिलीज किया जाना है, हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि सालार को पोस्टपोन किया जा सकता है।

Dunki vs Salaar Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी डंकी (Dunki) 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी का टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर 2 नवंबर 2023 को ही रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल और तापसी तन्नू जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी मौजूद हैं। इस बीच अब उम्मीदें यही हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर एक बड़ी हिट साबित होने वाली है। इस बीच अब प्रभास की मूवी सालार की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर बातचीत होने लगी है। अभी तक तो सालार और डंकी एक ही दिन यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं।

End of Feed