Dunki Trailer Twitter Review: हार्डी बन शाहरुख खान ने मचाया धमाल, ट्रेलर देख लोगों ने कहा 'तीसरी फिल्म भी हिट'...

Dunki Trailer Twitter Review: शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों की राय है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Dunki Trailer Twitter Review: शाहरुख खान के लिए 2023 कितना फायदेमंद और अच्छा रहा है ये बात सभी को पता है। पठान और जवान फिल्म को सफलता चखने के बाद एक्टर सातवें आसमान पर चढ़े हुए हैं। जल्द ही एक्टर अपनी इस साल की तीसरी फिल्म डंकी के साथ बड़े परदे पर आने वाले हैं। अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया है, जो काफी देखने लायक है। ऐसे में ट्रेलर देखने के बाद लोगों का क्या कहना है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Dunki Trailer Twitter Review

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'डंकी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे में फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि शुद्ध सिनेमाई अभिव्यक्ति! यह कुछ ऐसा है जिसे हमने कभी नहीं देखा!! मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यह एक बेहतरीन सिनेमाई फिल्म होगी जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि डंकी (Dunki) ट्रेलर देखने के बाद अब यह साफ हो गया है कि यह फिल्म भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी और हो सकता है कि इससे भी ज्यादा हो। वाह, क्या बढ़िया ट्रेलर है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

End of Feed