'दृश्यम 2' डायरेक्टर Abhishek Pathak-Shivaleeka Oberoi के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Abhishek Pathak And Shivaleeka Oberoi Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय के घर बेटी ने जन्म लिया है।

Abhishek Pathak And Shivaleeka Oberoi Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय के घर शादी के तीन साल बाद नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद शिवालिका ओबरॉय और अभिषेक पाठक ने सोशल मीडिया पर प्यारी सी पोस्ट साझा कर दी है। शिवालिका ओबरॉय और अभिषेक पाठक को बेटी के जन्म के लिए ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। कपल ने पोस्ट साझा कर अपनी बेटी को 'लक्ष्मी' भी बताया। यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Release Date: गांधी जयंती पर आएगी दृश्यम 3, अजय देवगन ने नेक्स्ट हिट के लिए कसी कमर

shivaleeka oberoi abhishek pathak

शिवालिका ओबरॉय-अभिषेक पाठक के घर गूंजी किलकारी, फोटो क्रेडिट- शिवालिका ओबरॉय इंस्टाग्राम

    नन्ही परी ने लिया जन्म

    शिवालिका ओबरॉय (Shivaleeka Oberoi) और अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) ने दिसंबर, 2025 में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। इसके बाद से ही एक्ट्रेस को अक्सर मैटरनिटी शूट से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए देखा जाता था। वहीं कुछ वक्त पहले ही शिवालिका ओबरॉय और अभिषेक पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर नन्ही परी ने कदम रखा है। पोस्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने आज ही बेटी को जन्म दिया है। इस पोस्ट के कैप्शन में शिवालिका और अभिषेक पाठक ने कैप्शन में लिखा, "आज के शुभ दिन पर हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी का आना हुआ है। शुद्ध रूप में एक आशीर्वाद।"

    End of Feed