Drishyam 2 Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ी होने में बस एक कदम दूर है अजय देवगन की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Drishyam 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' कमाई के मामले में नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार 'दृश्यम 2' 100 के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर है। इस फिल्म ने 6वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है।

Drishyam 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई पहले दिन से लेकर अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि पहला हफ्ता खत्म होते-होते 'दृश्यम 2' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 6वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है। आइए फिल्म के 6वें दिन की कमाई पर डालें एक नजर।

Ajay Devgn

डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे इसका कारोबार 27.17 करोड़ के लगभग रहा था। सोमवार के दिन फिल्म 11.87 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। मंगलवार के दिन 'दृश्यम 2' ने 10.48 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार के दिन फिल्म ने 9.50 से 10.50 करोड़ के बीच की कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बता करें तो इसने 95.99 से 96.99 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि गुरुवार के दिन फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

End of Feed