'Dream Girl 2' box office collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की कमाई ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। फिल्म को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से लेकर अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है। सनी देओल की 'गदर 2' की कमाई के बीच भी आयुष्मान खुराना स्टारर ने बॉक्स ऑफिस अच्छा खासा बिजनेस किया है। आइए जानें फिल्म ने 12वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
राज शांडिल्य ने आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल 2' को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में पहली बार अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने स्क्रीन शेयर की है। अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक 'ड्रीम गर्ल 2' ने 12वें दिन 3 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस 91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि 'ड्रीम गर्ल 2' जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा 'ड्रीम गर्ल 2' में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, विजय राज, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह जैसे कई स्टार्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर दर्शकों को एंटरटेनमेंट किया है।
