Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khuranna) की ड्रीम गर्ल 2 के रिलीज होने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में है। फिल्म में आयुष्मान एक बार फिर पूजा के अवतार में नजर आएंगे। पूजा को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर छोटी सी क्लिप शेयर की है। क्लिप में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आवाज सुनाई दे रही हैं। एक्टर ने बताया कि ड्रीम गर्ल 2 से उनका फर्स्ट लुक कब रिलीज होने वाला है।
Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 (Credit pic: instagram)
वीडियो में रणवीर और आयुष्मान खुराना फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर पूजा की रेड साड़ी में तारीफ करते हैं। दोनों के बीच हुआ फन बैंटर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस दिन रिलीज होगा आयुष्मान का फर्स्ट लुक
रणवीर पूजा से पूछते हैं कि इस बार तुम कब आ रही हो। आयुष्मान कहते हैं कि पूजा एक त्योहार जो इस बार पच्चीस को है। रॉकी और पूजा की ये दिलचस्प बातचीत फैंस को पसंद आ रही है। पहले ड्रीम गर्ल 2 जुलाई में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म में वीएफएक्स की वजह से देरी हो गई जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ा था। मेकर्स ने आयुष्मान को पूजा और करण दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
ये फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। ड्रीम गर्ल साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ड्रीम गर्ल 2 इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
