आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट आई सामने !! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Dream Girl 2 Release on THIS Date: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म में अब अगले साल जुलाई में रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Dream Girl 2 Release on THIS Date: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में जयदीप अहलावत नजर आएंगे। 'एन एक्शन हीरो' के अलावा आयुष्मान खुराना अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को बदलने का फैसला किया है।

Ayusman and Nora

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) में अनन्या पांडे नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। ये फिल्म अब अगले साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल शूटिंग चल रही है और अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी भी फिल्म का हिस्सा हैं। ड्रीम गर्ल के पहले पार्ट में आयुष्मान के साथ लीड रोल में नुसरत भरूचा को देखा गया था। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं और इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

End of Feed