'गदर 2' की आंधी को रोकने के लिए तैयार है आयुष्मान खुराना की Dream Girl 2, एडवांस में बिके लाखों के टिकट

Dream Girl 2 Advance Booking: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग मूवी 'ड्रीम गर्ल 2' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है। खास बात तो यह है कि मूवी को एडवांस बुकिंग में अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Dream Girl 2 Advance Booking: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। अब तो फैंस भी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'ड्रीम गर्ल 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी के ट्रेलर को तो दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली ही थी। वहीं 'ड्रीम गर्ल 2' के गाने भी खूब धूम मचा रहे हैं। खास बात तो यह है कि रिलीज से पहले ही 'ड्रीम गर्ल 2' पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और अब तक लाखों रुपये के टिकट भी एडवांस में बिक चुके हैं।

बता दें कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग बीते दिन से ही शुरू हो गई थी। ऐसे में फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' की अभी तक 8477 टिकट बिकी है, जिसकी कुल कीमत करीब 27 लाख रुपये है। 'ड्रीम गर्ल 2' को एडवांस बुकिंग में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से माना जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट में होने वाली है।

End of Feed