सनी देओल (Sunny Deol) फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने फैंस से लेकर सेलेब्स तक का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म पर दर्शक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सनी पाजी की गदर 2 की कार्तिक आर्यन, सलमान खान, कंगना रनौत से लेकर राजकुमार राव तक तारीफ कर चुके हैं। राजकुमार राव ने हाल ही में सनी पाजी के साथ फोटो शेयर किया है। एक्टर ने सनी पाजी के साथ फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
फोटो में सनी देओल और राजकुमार राव कैजुअल लुक में नजर आए। दोनों ने कैमरा में मुस्कुराते हुए पोज दिया है। दोनों सुपरस्टार को एक फ्रेम में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, आप पर और आपकी अचीवमेंट्स पर बहुत गर्व है। आप इससे कहीं ज्यादा डिजर्व करते हैं। आप आग नहीं कहर हो।
राजकुमार राव ने सनी पाजी संग शेयर की फोटो
फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप छा गए पाजी। दूसरे यूजर ने लिखा, गदर 3 में राजकुमार राव को ले लो। तीसरे यूजर ने लिखा, हैंड पंप विद टीपू पाना। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 375 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव इन दिनों अपनी वेब सीरीज गन्स एंड गुलाब्स को लेकर चर्चा में है।
