साल 2019 में श्रीराम राघवन और दिनेश विजान ने ऐलान किया था कि वो बदलापुर के बाद फिर से साथ काम करेंगे। फिल्म की कहानी परम वीर चक्र सम्मानित अरुण खेत्रीपाल पर आधारित होगी। इस फिल्म में वरुण धवन बतौर लीड रोल नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में कोरोना की वजह से इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया था। वरुण धवन ने इस फिल्म को बाद में साइन करने से मना कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वो 21 साल के लड़के की भूमिका में फिट नहीं होंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। मेकर्स ने इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को कास्ट किया है। अगस्त्य के साथ फिल्म में धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में होंगे। श्रीराम इस प्रोजेक्ट पर साल 2018 से काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र इस फिल्म में अगस्त्य के पिता बनेंगे। अगले 2 महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
अगस्त्य लीड रोल में आएंगे नजर
अगस्त्य फिल्म में आर्मी अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी है। फिल्म में 1971 की जंग को दिखाया जाएगा। इस सीन की शूटिंग के लिए छह महीने का समय लगेगा। अगस्त्य अभी अपने फिजिक्स और बाकी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं। श्रीराम राघवन और धर्मेंद्र ने इससे पहले जॉनी गद्दार में साथ काम किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अगस्त्य जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आएंगे।
