'Dostana 2' में जान्हवी कपूर की रिप्लेस करेगी साउथ की ये टॉप हसीना !! नाम जानकर होगी खुशी

Sreeleela in Dostana 2: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस मूवी में अब साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) ने जान्हवी कपूर को रिप्लेस कर दिया है।

Sreeleela in Dostana 2: करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बातचीत के दौरान नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रांत मेस्सी ने कन्फर्म करते हुए बताया था कि वो 'दोस्ताना 2' कर रहे हैं। हालांकि इस बातचीत के दौरान विक्रांत मेस्सी ने लीड हीरोइन के नाम का खुलासा करने से परहेज किया। करण जौहर जब फिल्म 'दोस्ताना 2' को कार्तिक आर्यन के साथ बना रहे थे तो इसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर जान्हवी कपूर नजर आने वाली थीं। मगर अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी में जान्हवी कपूर को साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने रिप्लेस कर दिया है।

Sreeleela Replace Janhvi Kapoor in Dostana 2

Pics Credit: Instagram

'दोस्ताना 2' में श्रीलीला की हुई एंट्री

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी चर्चा है कि मेकर्स ने 'दोस्ताना 2' के लिए तेलुगु स्टार श्रीलीला से बातचीत की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि श्रीलीला ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को फिल्म 'दोस्ताना 2' में रिप्लेस कर दिया है। अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि श्रीलीला ने इस मूवी के लिए हां कर दी है या नहीं। दिलचस्प बात यह भी है कि मेकर्स 'दोस्ताना 2' में श्रीलीला को लेने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

End of Feed