बॉलीवुड

Drishyam 3: टीजर के साथ इस दिन धमाकेदार अनाउंसमेंट करेंगे अजय देवगन, जानिए तारीख

Ajay Devgn's Drishyam 3: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की आने वाली फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की घोषणा फैन्स एक धमाकेदार टीजर के साथ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी का टीजर किस दिन लोगों के बीच पेश करेंगे।

Image

Image Source: IMDb

Ajay Devgn's Drishyam 3: 'दृश्यम' सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने विजय सलगांवकर की भूमिका निभाई है। 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को लोगों ने खूब पसंद किया है। दोनों ही फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में भी सफल रहीं। अब ऐसे में अजय देवगन के फैन्स को फिल्म 'दृश्यम' के तीसरे पार्ट का बड़ी बेताबी से इंतजार है। इसी बीच 'दृश्यम 3' को लेकर एक बड़ी जानकरी सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि अजय देवगन फिल्म के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट टीजर के साथ करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस टीजर को लोगों के बीच किस दिन पेश करेंगे।

इस दिन जारी हो सकता है 'दृश्यम 3' का टीजर

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स आज यानी 2 अक्टूबर के दिन अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' की घोषणा टीजर रिलीज के साथ कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह टीजर 1 मिनट 17 सेकंड लंबा होने वाला है। 'दृश्यम 3' के निर्माता लंबे समय एक बड़ी घोषणा करने की तैयारी कर रहे थे। 'दृश्यम 3' अजय देवगन के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म का टीजर दशहरा पर रिलीज किया जाता है तो यह फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। हालांकि इन खबरों को लेकर मेकर्स और अजय देवगन ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

'दृश्यम' सीरीज को अभिषेक पाठक ने बनाया है। साल 2021 में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत को अहम रोल में देखा गया था। इस मूवी में अक्षय खन्ना को भी अहम रोल में देखा गया था। पिंकविला के सूत्र के अनुसार अजय देवगन स्टारर क्राइम थ्रिलर की शूटिंग 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू होनी की भी उम्मीद है। आने वाले दिनों में अजय देवगन को जल्द ही फिल्म 'धमाल 4' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास 'दे दे प्यार दे 2' भी है, जिसमें उन्हें रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article