बॉलीवुड

ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, यूट्यूब पर ठोका 4 करोड़ का मुकदमा, इस चैनल को दबोचा

Aishwarya-Abhishek Bachchan Sue against Youtube: एआई के इस ट्रेंड में अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती हैं, जिससे स्टार्स की इमेज खराब हो जाती हैं। ऐसी ही कुछ वीडियोज हैं जो ऐश्वर्या-अभिषेक को लेकर फैलाई जा रही है। इस मामले में कपल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Image

Image Source : Instagram

Aishwarya-Abhishek Bachchan Sue against Youtube: बॉलीवुड के फेमस कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। कुछ दिनों पहले ही कपल दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा था। जहां उन्होंने अपने अधिकारों की माँग की थी। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ने ही अपनी निजी जानकारी का मिस यूज करने से रोकने के लिए अर्जी दी थी। लगातार बढ़ रही एआई वीडियो और फोटो की वजह से स्टार कपल ने यह कदम उठाया था। अब एक बार फिर से कपल कोर्ट पहुंचा है, जहां पर उन्होंने यूट्यूब पर मुकदमा दायर किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) ने यूट्यूब और उसकी पैरेंट कंपनी गूगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने 4 करोड़ रुपये (करीब 4.5 लाख डॉलर) का मुआवज़ा मांगा है। दरअसल, हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकार) की सुरक्षा को लेकर एक आदेश दिया था। इसके बाद इस जोड़े ने कानूनी कदम उठाया है। वजह है यूट्यूब पर उनके नकली एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो का दिखना।

6 सितंबर को दाखिल की गई इस याचिका में मांग की गई है कि ऐसे वीडियो तुरंत हटाए जाएं और दोबारा अपलोड न होने दें। बच्चन परिवार का कहना है कि एआई का गलत इस्तेमाल बढ़ रहा है, इसलिए कोर्ट से उन्होंने यह भी अपील की है कि यूट्यूब ऐसे कदम उठाए जिससे उनके वीडियो किसी एआई मॉडल की ट्रेनिंग में भी इस्तेमाल न हो सकें। रॉयटर्स द्वारा देखे गए कानूनी दस्तावेज़ों के मुताबिक, यह केस खास तौर पर उन "घिनौनी"और फेक एआई- मेड वीडियोज़ के खिलाफ है। बच्चन परिवार का कहना है कि यूट्यूब को ऐसे सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए जिससे उनके नाम, आवाज़ और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल एआई कंटेंट में न हो सके।

इस चैनल पर किया मुकदमा

इस याचिका में उन्होंने खास तौर पर एक यूट्यूब चैनल AI Bollywood Ishq का ज़िक्र किया है, जिसके करीब 259 से ज्यादा ऐसे वीडियो हैं और जिन्हें अब तक 1.65 करोड़ से ज़्यादा बार देखा गया है। इनमें से एक वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान को स्विमिंग पूल में दिखाया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article