Dono Poster: सनी देओल (Sunny Deol) की बेटे राजवीर देओल जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। राजवीर इंडस्ट्री में पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा के साथ नजर आने वाले हैं। राजवीर अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। राजवीर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म दोनों के साथ डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश ने किया है। ये फिल्म दोनों स्टार किड्स के लिए काफी खास होने वाली है। मेकर्स ने दोनों का पोस्टर रिलीज कर दिया है। कल यानी 25 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज होगा।
सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश के डेब्यू का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। अवनीश भी अपने पिता की तरह निर्देशक बनना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए फिल्म दोनों की कहानी को चुना है। दोनों के पोस्टर में राजवीर और पलोमा समंदर किनारे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने दोनों स्टार्स के चेहरे को रिवील नहीं किया है। दोनों एक रोमांटिक फिल्म होगी।
मेकर्स ने रिलीज किया दोनों का पोस्टर
सूरज बड़जात्या ने भी अपने करियर की शुरुआत मैंने प्यार किया से की थी। इस फिल्म ने सलमान को रातोंरात स्टार बना दिया था। दोनों के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। क्या राजवीर भी अपने पिता की तरह लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ पाएंगे। राजवीर से पहले उनके बड़े भाई करण देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर ने साल 2019 में पल पल दिल के पास से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
